काम की तलाश में असम से गुड़गांव आई थी युवती, युवक ने दोस्ती कर किया रेप
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 09:10 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर सुशांतलोक थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से असम निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजगार की तलाश में गुरुग्राम आई थी और सेक्टर-43 में स्थित कॉलोनी में रह रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान असम के ही एक युवक से हुई थी। दोनों की दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और विश्वास में लेकर एक जुलाई 2024 से उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई, तो उसने आरोपी से शादी करने का दबाव बनाया। हालांकि, आरोपी अपनी बात से मुकर गया और उसने शादी करने के बजाय पीड़िता का जबरन गर्भपात करवा दिया। इसके बाद आरोपी उसे डराने-धमकाने लगा, जिससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। सुशांत लोक थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।