संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2023 - 03:09 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : जिले के दतौली गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला का शव फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार हिसार की रहने वाली सुदेश की शादी सोनीपत के गांव दतौली के रहने वाले दिनेश के साथ करीब 17 साल पहले हुई थी, लेकिन दोनों का आपस में काफी साल से मनमुटाव चल रहा था। दिनेश दिल्ली पुलिस में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। देर रात सुदेश का शव का फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। जैसे ही सोनीपत बड़ी थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। सिविल अस्पताल में पहुंचे सुदेश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और युवाओं ने उसके पति और उसके ससुराल पक्ष के कई लोगों पर सुदेश की हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस को भी इस पूरे मामले की शिकायत दी है।

PunjabKesari

वहीं इस पूरे मामले की जांच कर रहे बड़ी औद्योगिक थाना प्रभारी आशु राव ने बताया कि गांव दतौली में सुदेश नाम की एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। परिजनों की शिकायत पर हमने उसके पति दिनेश ननंद और कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static