हिसार के गंदे नाले में मिली महिला की कटी टांग, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 09:46 AM (IST)
हिसार : हिसार जिले के गांव आर्यनगर के पास बुधवार देर शाम बरसाती पानी के नाले में महिला की कटी टांग मिली है। लोगों ने टांग देखकर शोर मचाया फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह भी हो सकता है कि नाले के नजदीक के मैडिकल वेस्ट प्लांट से बारिश दौरान यह टांग बहकर आई हो।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)