दहेज के लिए प्रताडि़त कर महिला को घर से निकाला
punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 09:34 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर थाना में एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने व घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके दो बच्चियां भी हैं, जिन्हें पति ने अपने पास रखा हुआ है। यही नहीं उसका पति शादी में दिए गए दान दहेज को भी देने से मना कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में बदरपुर निवासी दीपा ने कहा कि उसकी शादी वर्ष 2012 में गुडग़ांव के सुभाष नगर निवासी विनोद के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। उसके पिता ने शादी में अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज दिया। लेकिन उससे ससुराल पक्ष खुश नहीं था और उसे शादी के बाद से ही प्रताडि़त किया जाने लगा। इस शादी के उसकी दो लड़कियां हुई तो इससे नाराज ससुराल वाले उसे और अधिक प्रताडि़त करने लगे। उसका पति विनोद ने उसे शराब पीकर वर्ष 2020 में घर से निकाल दिया और बच्चियों को भी अपने पास रख लिया। दो साल तक शादी को बचाने के लिए उसके पिता ने काफी प्रयास किए, लेकिन ससुराल पक्ष उसे घर नहीं ला रहा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।