बरामदे में काम कर रही महिला की गोलियां मारकर हत्या, मौके पर ही तोड़ा दम

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 04:36 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीन धनखड़): बहादुरगढ़ के आसौदा गांव में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के वक्त महिला  अपने घर के बरामदे में काम कर रही थी।  गोली लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला निर्मला की उम्र करीब 45 साल के बताई गई है।  मृतका के पति राजकुमार के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बताया  जा रहा है कि हमलावर गाड़ी में सवार होकर आए थे । हत्या के पीछे क्या कारण है इस बारे में अभी कुछ खुलासा नही हो पाया है। मृतका के परिजन भी इस बारे में कुछ कहने से बच रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।  
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static