डॉक्टर के घर से 12 लाख रूपए उड़ा ले गई गुब्बारे बेचने वाली महिलाएं, CCTV में कैद हुई तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 06:48 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश): शहर के मॉडल टाउन इलाके में दिनदहाड़े मकान में घुसकर 2 महिलाओं ने 12 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रूपए चुराने के बाद घर से निकलते हुए दोनों महिलाएं पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। सीसीटीवी फुटेज में महिला एक बैग लेकर घर से बाहर निकलती हुई दिखाई देती है। इसके बाद दूसरी महिला भी घर से बाहर आती है और दोनों रफूचक्कर हो जाती है। पुलिस को शक है कि यह काम गली में गुब्बारे बेचने आई महिलाओं ने ही किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी में दिखाई दे रही महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद में एक निजी अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर दंपत्ति अजय नारंग और ईला नारंग की गैरमौजूदगी में दोनों महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी महिलाओं ने एक औजार का इस्तेमाल कर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखी करीब 12 लाख रूपए की नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस को शक है कि गली में गुब्बारे बेचने वाली महिलाओं के द्वारा ही इस चोरी को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी महिलाओं की पहचान हो सके।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static