महिलाओं ने मजनू के सिर से उतारा आशिकी का भूत, निर्वस्त्र कर जमकर की धुनाई(VIDEO)
punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 03:13 PM (IST)
अंबाला(अमन कपूर): अंबाला शहर के जैन बाजार में स्कूल के बाहर स्कूली बच्चियों से अश्लील हरकते व इशारे करने वाले एक मजनू की महिलाओं ने पिटाई करते हुए उसे नंगा कर जलूस निकाला। इसके बाद महिलाओं ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की बात कही।
छात्राओं ने स्कूल जाने से कर दिया इंकार
अंबाला शहर के जैन बाजार में एक मजनू स्कूल बाहर बैठ लड़कियों को रोजाना तंग करता, रोजाना उन्हें गंदे गंदे इशारे करता और उन पर अश्लील फब्तियां कसता। जिससे परेशान हो छात्राओं ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया। परिजनों ने इसका कारण पूछा तो छात्राओं ने सारी बात बताई। जिसके बाद छात्रा की मां ने सच्चाई जानने के लिए उनका पीछा किया।
मजनू ने आज भी रोजाना जैसी हरकत की। जिसके बाद उसे रंगे हाथो महिलाओ ने पकड़ लिया और उसे जमकर धुना। इसके बाद सबक सिखाने के लिए महिलाओं ने नंगा कर उसका जलूस निकाला। जलूस निकालने के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को सजा देने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया, जहां महिला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की बात कही।