यमुनानगर: तीज महोत्सव में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की शिरकत, इस पर्व को बताया हरियाली का प्रतीक

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2023 - 06:07 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): शहर में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश व देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि यह त्योहार हरियाली का प्रतीक है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के स्कूल शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने की।

PunjabKesari

वहीं कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हमारी संस्कृति में 20 त्योहार खुशी वाले होते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा खुशी होती है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खुशी तीज और फाग का पर्व देते है। इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बताया कि हमारी संस्कृति का दुनिया में अलग में पहचान है। हमारी परंपरा में महिलाओं को प्रथम स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि कृष्ण के नाम से पहले राधा का नाम जुड़ा है। इसी तरह राम से पहले सीता का नाम जुड़ा है। हम राधा-कृष्ण और सीता राम करते है। इस तरह से महिलाओं का स्थान पुरुष से भी ऊंचा है।

PunjabKesari

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की सचिव रंजीता मेहता ने बताया कि जगाधरी की धरती पर तीज पर पर्व के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने की। उन्होंने कहा कि बच्चों की उत्थान के लिए 11 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। 

                   (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static