MLA हॉस्टल में महिला कर्मी से युवक ने की मारपीट, बाद में पकड़े पैर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2018 - 08:38 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा एमएलए हॉस्टल में मंगलवार सुबह एक महिला कर्मचारी रैयती देवी ने साथ काम करने वाले लड़के पर मारपीट के आरोप लगाए। महिला का कहना कि जब सुबह काम कर रहे थे तो उसके एप्रन के लिए लड़का उसे लड़ पड़ा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। महिला के बाजू में मारपीट के निशान देखे गए। वहीं लड़के ने तो आरोप को सिरे से खारिज ही कर दिया और अन्य स्टाफ मेंबरों ने भी महिला को कहा कि उसका मानसिक सतुंलन ठीक नहीं है।

एमएलए हॉस्टल में हुई महिला के साथ मारपीट पर महिला ने कहा कि उसे उसकी पति की नौकरी मिली है। साथ काम करने बाले लड़के ने उसके साथ मारपीट की है, जबकि उसकी कोई गलती नहीं है। महिला ने कहा कि सन 1996 से वो यह काम कर रही है।

PunjabKesari

वहीं महिला ने जिस जिस लड़के पर आरोप लगाए हैं उसने महिला के आरोपों को खारिज किया। उसने कहा कि इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है यह दिन में कई बार बिना बात के लड़ती रहती है, लड़के ने मारपीट से बिल्कुल साफ इनकार किया। 

बाद में एम एल ए होस्टल के कुछ लोगों की मौजूदगी में युवक ने महिला के पैर पकड़ माफी मांगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static