Haryana Top10 : पुलिस भर्ती में सेलेक्ट हुए युवा ना हों हताश, रद्द नहीं हुई है भर्ती, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 06:38 AM (IST)

डेस्क : हरियाणा में सन 2018 में हुई पुलिस भर्ती में फादरलेस (जिनके माता-पिता या पिता की मौत हो चुकी है) नंबर जुड़ने में हुई गलतियों के चलते कुछ अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी। जिसमें कोर्ट द्वारा हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन को आदेश जारी किए गए हैं कि गलतियों का सुधार करते हुए सही नंबर लगाए तथा फिर से रिजल्ट रिवाइज किया जाए।

HSSC चेयरमैन का दावा, इन विभागों में दिसंबर तक 60 हजार युवाओं को देंगे नौकरियां

एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह ने बुधवार को पंजाब केसरी से बातचीत में कहा कि हरियाणा में नौकरी पाने का पैमाना सिर्फ योग्यता होगी। इस दौरान रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक हम 60 हजार लोगों को रोजगार दे चुके होंगे।

दिग्विजय चौटाला फिर बने JJP के प्रधान महासचिव, 31 वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद प्रदेश कार्यकारिणी में 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची जारी की है।

अनुबंध कर्मियों को निर्धारित अवधि से आगे काम पर रखने का अधिकार नहीं: हाईकोर्ट

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकारी विभागों में अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत कर्मचारियों के विषय में अहम निर्णय दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य द्वारा विशेष अवधि के लिए रखे कर्मचारी की सेवा समाप्त होने के बाद, उसे दोबारा बहाल या सेवा विस्तार के लिए हाईकोर्ट प्रशासन पर दबाव नहीं डाल सकता।

 

हरियाणा में कई जिलों में NIA की रेड, अमृतपाल के करीबी और सिरसा में कांग्रेसी नेता के घर पर छापा

गैंगस्टर्स और आंतकियों के नेक्सस को तोड़ने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने बुधवार की सुबह हरियाणा सहित 6 राज्यों में एक साथ 120 ठिकानों पर रेड की है। हरियाणा के सिरसा, झज्जर, बहादुरगढ़, गुरुग्राम व अंबाला के अलावा कुछ अन्य जगह पर छापेमारी चल रही है। 

 

 

2024 के चुनावों का प्लान, BJP चलाएगी केंद्र और प्रदेश की नीतियों को लेकर महा जनसंपर्क अभियान

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बीच हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने  मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता को हरियाणा महा जनसंपर्क अभियान का प्रभारी बनाया गया है।

कुरुक्षेत्र: भाखड़ा नहर में मिले 2 शव...नहीं हुई मृतकों की पहचान

कुरुक्षेत्र जिले में भाखड़ा नहर में दो अज्ञात शव मिलने का मामला सामने आया है। नहर में पीछे से दो अज्ञात शव बहते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से इनको बाहर निकाला और अस्पताल में मोर्चरी में भेजा।

1 बच्चे को छोड़ पूरा सरकारी स्कूल ही हो गया फेल, गुस्साए ग्रामीणों ने गेट पर जड़ा ताला

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस बार 10वीं में 65.43 प्रतिशत बच्चे पास हुए। इसके इत्तर महेंद्रगढ़ जिले के गांव नांगल माला में सरकारी स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम बेहद खराबा आया है। 

पहलवानों के मुद्दों पर बोले योगेश्वर दत्त, कहा – अगर किसी के साथ अन्याय हुआ है तो उसे न्याय जरूर मिलना चाहिए

बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा नेता व पहलवान योगेश्वर दत्त भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत की और बेबाकी से अपनी राय रखी। पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि विरोध प्रदर्शन अपनी जगह है और पार्टी का संगठन कार्य अपनी जगह है।

दादा ओमप्रकाश चौटाला का पोते दुष्यंत के लिए सीधा फैसला, कहा – इनेलो पार्टी में उनके लिए कोई जगह नहीं

इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सीधे स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि उनके लिए अब इनेलो पार्टी में कोई जगह नहीं है क्योंकि वह बदनाम हो चुके हैं। ओम प्रकाश चौटाला बुधवार को रोहतक में इनेलो कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में पहुंचे थे।

World Boxing Championship: दीपक भोरिया ने जीता कांस्य पदक, कहा- युवाओं को नशा ही करना है तो कामयाबी का करें(VIDEO)

एक कहावत है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है देश के बेटे दीपक भोरिया ने। कभी घर-घर जाकर अखबार बांटने वाले दीपक भोरिया ने सीनियर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Recommended News

Related News

static