सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 12:53 PM (IST)

हिसार (राकेश): बाइक की डिवाइडर के साथ टक्कर लगने से एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार ईंटों के भट्टे पर कार्य करने वाला लड़का संदीप अपने घर से सरसौद सब्जी लेने के लिए गया। आते वक्त टोल प्लाजा सरसौद के बीच बाइक की गति तेज होने के कारण उसकी बाइक का अगला पहिया डिवाइडर से गिर गया जिसके कारण संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। 

उसी के साथ काम करने वाला सोनू घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे अग्रोहा रैफर कर दिया। पुलिस ने संदीप का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static