खेतों में पोतों संग सीखा दौड़ना, 70 साल में जीते 3 गोल्ड मैडल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2015 - 09:35 AM (IST)

सफीदों: गांव बागडू की 70 वर्षीय शांति देवी ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए खेलों में 3 गोल्ड मैडल हासिल किए। शांति देवी ने पंचकूला में आयोजित मास्टर्स एथलैटिक चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए दौड़, हाई जम्प व तेज चाल में भाग लेते हुए ये मैडल प्राप्त किए हैं। इससे पहले भी गत वर्ष रोहतक में हुई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उन्होंने 2 गोल्ड और 2 कांस्य पदक प्राप्त किए थे।

शांति देवी द्वारा गोल्ड मैडल लाने से गांव में खुशी का माहौल है। रविवार देर सायं गांव में पहुंचने पर उनका ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। शांति देवी ने कहा कि वे अपनी जीत के इस सिलसिले को बरकरार रखेंगी। शांति देवी को खेल के लिए प्रोत्साहित करने वाले उनके पोते सूरजभान ने भी इस बार इसी चैम्पियनशिप में अंडर-50 में भाग लेकर सिल्वर व कांस्य मैडल जीते हैं।

सूरजभान का कहना है कि अब वे दोनों दादी-पोता खेलों में नाम कमाएंगे। लगभग 70 साल की उम्र में भी खेलों के प्रति अपनी लगन के बारे में शांति देवी ने बताया कि उसे खेतों में कार्य करना अच्छा लगता है। वह अभी भी खेतों से चारा लाना सहित कई प्रकार के काम करती है। इसके अलावा उसने दूध-घी को अपनी खुराक का विशेष हिस्सा बनाया हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static