Good News: अब रेलयात्रियों के लिए 92 पैसे में शुरू होगी बीमा योजना

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2016 - 10:13 AM (IST)

चंडीगढ़ (संघी): सांसद दुष्यंत चौटाला के रेल यात्रियों के बीमा करने के प्रस्ताव पर रेलमंत्रालय ने मुहर लगा दी है। रेलमंत्रालय इस माह के अंत तक रेल यात्रियों का बीमा की सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहा है। इस बीमे के तहत रेलयात्री अतिरिक्त शुल्क देकर बीमा का लाभ ले सकेंगे। इस बीमे के तहत रेल हादसे में 10 लाख रुपए की मुआवजा राशि का प्रावधान है। 

 

हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने रेल यात्रियों के बीमा करवाने का प्रस्ताव रेल बजट पर चर्चा के दौरान रखा था। उन्होंने ने रेल यात्रियों को हादसों में बीमे के तहत 10 लाख रुपए की मुआवजा राशि का प्रावधान करने के लिए केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु का आभार व्यक्त किया है। 

 

 

यह है रेलवे की बीमा योजना 
रेलमंत्रालय 31 अगस्त से रेलयात्रियों का 92 पैसे में बीमा करने जा रहा है। यात्रियों को यह बीमा आनलाइन टिकट खरीदते समय करवाना होगा। आनलाइन टिकट खरीदते समय यात्रियों को बीमा का विकल्प मिलेगा। यह विकल्प सामान्य सहित सभी श्रेणियों के लिए उपलब्ध होगा व केवल 5 वर्ष से अधिक आयु वर्ग से बच्चों सहित देश के सभी रेलयात्रियों के लिए होगा। रेल हादसे में मृत्यु अथवा पूर्ण विकलांगता पर यात्री के परिजनों को 10 लाख रुपए, आशिंक विकलांगता पर साढ़े सात लाख रुपए व घायल के इलाज के लिए अस्पताल खर्च दो लाख रुपए का प्रस्ताव है। इस बीमा कवर में रेल दुर्घटना के अलावा आतंकी घटना, डकैती, दंगा, गोलीबारी आदि घटनाएं भी शामिल होंगी। विदेशी यात्री इस बीमा योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static