पुलिसकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Nov 03, 2018 - 02:58 PM (IST)

करनाल(काम्बोज): नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में महिला थाना पुलिस ने पुलिस कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला थाना प्रभारी पवना देवी ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। आरोप है कि रात को पुलिस कर्मचारी ने एक व्यक्ति के घर में घुस कर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मचारी जोगा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static