मेयर चुनाव बना भाजपा के लिए नाक का सवाल

punjabkesari.in Saturday, Dec 15, 2018 - 08:54 AM (IST)

करनाल(रवीन्द्र पाण्डेय): प्रदेश के 5 नगर निगमों के चुनाव इस बार सत्तासीन भाजपा के लिए नाक का सवाल बने हुए हैं। सी.एम. मनोहर लाल का गृह क्षेत्र होने के कारण सबसे अहम सीट करनाल की है,जहां सी.एम. के अलावा सरकार के मंत्री व विधायक भी प्रचार में जुटे हैं। खास बात यह है कि यहां की निर्दलीय उम्मीदवार आशा वधवा सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। आशा वधवा अपनी जनसभाओं में सी.एम. व सरकार पर सीधा निशाना साध रही हैं।

करनाल के चमन गार्डन में गत दिवस संबोधित करते हुए आशा ने यह तक कह दिया कि आप सभी जानते हो कि वे किस लिए करनाल में जुटे हुए हैं? उन्हें डर है कि कहीं करनाल की यह सीट उनके हाथ से निकल न जाए, क्योंकि उनके पास सरकार द्वारा किए गए कार्यों के नाम पर गिनवाने को कुछ नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static