हुड्डा बोले, भाजपा राज में हरियाणा नंबर-1 से फिसला

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2015 - 03:07 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): रामलीला मैदान दिल्ली में आगामी 20 सितंबर को होने वाली रैली के लिए कांग्रेस भवन कुरुक्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा कार्यकर्त्ताओं की नब्ज टटोटलने के लिए पहुंचे, इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और गन्नौर से विधायक कुलदीप शर्मा भी थे। हुड्डा ने कुरुक्षेत्र के कांग्रेस भवन में दिल्ली में होने वाली रैली के लिए कुरुक्षेत्र /करनाल /यमुनानगर /कैथल /अंबाला के कार्यकर्त्ताओं को न्यौता दिया और रैली बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

हुड्डा ने कहा कि चाहे भूमि अधिग्रहण हो या फसल के मूल्यों हो हर मुद्दे पर ये भाजपा सरकार किसान विरोधी है इसलिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आह्वान पर किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए रैली की जा रही है। वहीं अशोक खेमका के भाजपा सरकार द्वारा एक और जांच शुरू करने बारे सवाल पर भूपिंद्र हुड्डा कन्नी काटते नजर आए और कहा की ये प्रशासनिक मामला है।

बिहार विधानसभा परिणाम बारे हुड्डा ने दावा किया बिहार में महागठबंधन की जीत होगी जबकि हुड्डा ने कहा हर मामले में नंबर वन हरियाणा भाजपा सरकार में फिसला है। आपको बता दें कि हुड्डा का गम मंगलवार को जन्मदिन भी था, इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन भी मनाया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static