अब कुरुक्षेत्र तीर्थस्थलों पर अंग्रेजी बोलने वाले स्टाफ

punjabkesari.in Thursday, Dec 21, 2017 - 01:12 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो):हरियाणा सरकार और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड नगर में पर्यटकों एवं यात्रियों को आकर्षित करना चाहते हैं। इसके लिए काम प्रारम्भ हो चुका है। कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन ने ब्रह्मसरोवर तथा आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों व पर्यटकों के सहयोग के लिए पर्यटक पुलिस पहले ही तैनात की हुई है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के निकट बकायदा पुलिस पोस्ट भी बनाई हुई है परंतु अभी तक आने वाले यात्रियों व पर्यटकों के मार्गदर्शन के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है कि हिंदी के अलावा अन्य भाषायी राज्यों तथा विदेशों से आने लोगों को बात करने वाले लोग कुरुक्षेत्र के तीर्थस्थलों तथा पर्यटक स्थलों पर उपलब्ध नहीं हैं। कई बार तो पुलिस कर्मचारी तथा अन्य कर्मचारी भी यात्रियों व पर्यटकों की समझ नहीं पाते

अब सरकार ने तीर्थस्थलों और पर्यटक स्थलों पर ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मचारियों को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान देने की योजना बनाई है। ऐसे में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कुरुक्षेत्र आने वाले यात्रियों के साथ ही विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए इंग्लिश बोलने व समझने वाले पुलिस कर्मियों के साथ अन्य कर्मचारियों को लगाया जा सकेगा। इस कार्य में राज्य सरकार से अधिक स्थानीय प्रशासन की अधिक भूमिका बनती है। कुरुक्षेत्र की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े राजेश सिंगला तथा प्रमोद बंसल का कहना है कि सरकार को इस योजना को जल्द लागू करना चाहिए।इससे देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को सहयोग मिलेगा तथा सुरक्षा की भावना जागृत होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static