हरियाणा ने किया 3.34 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन, रोहतक में सर्वाधिक

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 10:51 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने सीजन दौरान अब तक 43.95 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर 3.34 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रवक्ता ने बताया कि रोहतक सहकारी चीनी मिल ने सर्वाधिक 8.58 लाख किं्वटल गन्ने की पिराई कर 63,400 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जबकि शाहबाद में 7.53 लाख किं्वटल गन्ने की पिराई कर 58,800 क्विंटल उत्पादन किया है।

सहकारी चीनी मिल करनाल ने 5.57 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर 46,210 क्विंटल जबकि सहकारी चीनी मिल, कैथल ने 5 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर 40,500 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इसी प्रकार, सहकारी चीनी मिल महम ने 4.91 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 31,150 क्विंटल तथा सहकारी चीनी मिल जींद ने 4.53 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 37,475 क्विंटली नी का उत्पादन किया है।

उन्होंने बताया कि सहकारी चीनी मिल, पलवल ने 3.12 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 25,425 क्विंटल तथा सहकारी चीनी मिल, पानीपत ने 3 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 25,350 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। प्रवक्ता ने बताया कि हैफेड चीनी मिल, असंध ने 5.71 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 40,500 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक की औसत शूगर रिकवरी 8.67 प्रतिशत रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static