के.यू. मेस कर्मचारियों में रोष, प्रशासन पर पक्का न करने का लगाया आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2017 - 03:27 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड):कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आज मेस कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केयू प्रशासन पर पक्का न करने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काफी समय पहले लेबर कोर्ट ने उनके हक में फैसला सुनाया था। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को पक्का करने का आदेश भी दिया था, लेकिन अभी तक उन्हें पक्का नहीं किया गया। आरोप है कि वेतन देने की बात पर उन्हें केवल 5000 रुपए दिए जाते है। उनकी मांग है कि उन्हें पक्का किया जाए। अगर वे पक्के नहीं हो सकते तो उन्हें डी.सी. रेट दिया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static