कोठी में चल रहा था सैक्स रैकेट का धंधा, पुलिस वाले ने ग्राहक बनकर रंगे हाथ पकड़ा महिलाओं को

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2015 - 10:22 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर): कुरुक्षेत्र पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने कस्बा पिहोवा के कुरुक्षेत्र रोड स्थित सिकंदर कॉलोनी में एक कोठी पर छापामारी कर वेश्यावृति करने वाली पांच महिलाओं सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। कुरुक्षेत्र पुलिस की अपराध शाखा की टीम के इंचार्ज इंस्पैक्टर अमन कुमार के नेतृत्व में टीम ने कोठी में रेड मारी। गुप्त सूचना के आधार पर कुरुक्षेत्र पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने छापा मारकर वेश्यावृति करवाने वाली दो महिला सरगनाओं समेत तीन अन्य महिलाओं व एक युवक को पकड़ा।

अमन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिहोवा स्थित सिकंदर कॉलोनी में कुछ महिलाएं किराए पर मकान लेकर चकला घर चला रही हैं और इस काम के लिए बाहर से लड़कियों को वेश्यावृति करने के लिए बुलाया जाता है। उन्होंने हैड कांस्टेबल नीरज कुमार को एक बोगस ग्राहक बनाकर वहां भेजा। जिसने अंदर जाकर पूरी सेटिंग कर ली। जैसे ही उसने चकला घर की मालकिन को पैसे दिए तभी उसने पुलिस टीम को इशारा कर दिया।

इशारा मिलते ही पुलिस ने मकान पर छापा मारकर पांच महिलाओं व एक ग्राहक को आपत्ति जनक अवस्था में काबू किया। पकड़ी गई सरगनना का नाम राधिका और सुमन काल्पनिक नाम निवासी छैलों, असंध निवासी रानी काल्पनिक नाम, सीमा काल्पनिक नाम बदराना कैथल, मनीषा काल्पनिक नाम निवासी कलकत्ता व पिहोवा निवासी मुकेश काल्पनिक नाम के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपी महिलाओं व युवक के खिलाफ वेश्यावृति का मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static