दाे साल तक रेप करता रहा पिता, 5 माह की गर्भवती हुई नाबालिग बेटी

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 12:59 PM (IST)

पानीपत (संजीव): क्षेत्र की एक कालोनी में नाबालिगा ने अपने ड्राइवर पिता पर 2 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाना मॉडल टाऊन पुलिस को दी शिकायत में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वे 3 बहन-भाई हैं। जिनमें वह सबसे बड़ी है। उसका पिता गाड़ी चलाताहै। उसकी मां-पिता के बीच अक्सर झगड़ा रहता था, जिसके चलते उसकी मां कुछ साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई है। वह अपने बहन-भाई के साथ पिता के पास रह रही हैं। उसका पिता जब भी घर पर आता तो उसके साथ छेड़छाड़ करता था।



विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता व घर से निकालने की धमकी भी देता था। इतना ही नहीं उसे दूध में नशीला पदार्थ देकर जबरन दुष्कर्म करता था। जिसके चलते वह पिछले साल गर्भवती हो गई थी। यह बात पता चलते ही उसे जबरन गर्भ गिराने वाली दवाइयां दी गईं। इसके बावजूद भी पिता ने उसके साथ घिनौना काम करना नहीं छोड़ा। अब वह फिर से करीब 5 माह की गर्भवती है।


पिता के अत्याचारों से तंग आकर उसने अपनी साथ बीती सारी कहानी पड़ोस में रहने वाली आंटी को बताई तो उसने ही उसे पुलिस के पास जाकर शिकायत करने की हिम्मत दी है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static