नूंह हिंसा में मारे गए होमगार्ड का पुलिस सम्मान से संस्कार, 4 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, घर का इकलौता बेटा था मृतक

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2023 - 08:44 AM (IST)

टोहाना : नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसा ने फतेहाबाद जिले के एक घर का चिराग बुझा दिया। घर के इकलौते बेटे को इस हिंसा ने अपना शिकार बना लिया. इस हिंसा नेअस्थायी ड्यूटी पर गए फतेहाबाद के गांव फतेहपुरी के रहने वाले होमगार्ड जवान गुरसेवक सिंह की जान ले ली।

PunjabKesari
कल होमगार्ड जवान गुरसेव का पार्थिव शरीर देर रात्रि गांव पहुंचा। सुबह अंतिम यात्रा में लोगों ने नम आंखों से गुरसेव को विदाई दी गई। पार्थिव शरीर पर अंतिम संस्कार के समय सलामी दी गई लेकिन शव के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा न लाने पर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों और होमगार्ड के अन्य साथियों ने इसका विरोध जताते हुए हंगामा किया। इस दौरान होमगार्ड के जवानों ने यह भी ऐतराज जताया कि गुरसेव को तिरंगा में लाना चाहिए था। जब तक साथी का मान- सम्मान नहीं होगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा।

PunjabKesari

जिला पुलिस कप्तान आस्था मोदी ने उन्हें समझाया कि जवान की ड्यूटी दौरान मृत्यु हुई है। इसलिए सारे जवान के मृत शरीर के लिए तिरंगा देते हुए । प्रोटोकॉल फालो किए जा रहे हैं। जवान को सलामी दी गई और तिरंगा लाने की मांग पर तिरंगा मंगवाया। तिरंगे को जवान के पार्थिव शरीर के ऊपर ओढ़ाया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए व करीब 1 घंटे बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। । एस.पी. ने आश्वासन दिया कि जवान के परिजनों को 57 लाख रुपए की घोषणा गुरुग्राम पुलिस ने कर दी है।
PunjabKesari

नौकरी सहित जो अन्य मांगे हैं वह भी लिखित में दे दें उनको वह खुद फालो करवाएंगी। इस अवसर पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static