सरल पोर्टल सेवाओं में रेवाड़ी 5वें नंबर पर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 12:07 PM (IST)

रेवाड़ी: ए.डी.सी. प्रदीप दहिया ने सरल पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए सरल पोर्टल पर 485 सेवाएं एक ही छत के नीचे ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं जिनका लोगों को पूरा लाभ मिल रहा है। दहिया ने कहा कि रेवाड़ी जिला में ट्रांसपोर्ट के 435, महिला एवं बाल विकास के 140, श्रम विभाग की 336, डी.एच.वी.पी.एन. 148, स्वास्थ्य विभाग की 143, डी.एफ.एस.ई. विभाग के 110 के कार्य लंबित है जिनकी परर्फोमैंस ठीक नहीं है, इसमें तेजी से सुधार लाएं। पोर्टल पर आए हए लंबित कार्यों के निपटान में तेजी लाएं। उन्होंने बताया कि हमारा जिला रेवाड़ी कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद व भिवानी के बाद 5वें नंबर पर है जिसे पहले पायदान पर लेकर आएं। 

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने विभागों के आवेदनों का निरीक्षण कर उन पर कार्रवाई करें। यहां यह भी बता दें कि रेवाड़ी जिला में पोर्टल पर 5 लाख 92 हजार 638 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 5 लाख 81 हजार 153 के कार्य हो चुके हैं। इस अवसर पर एस.डी.एम. रेवाड़ी अलका चौधरी, सी.टी.एम. रविन्द्र यादव, तहसीलदार मनमोहन, कार्यकारी अभियंता हेमंत वर्मा, यातायात प्रबंधक रितु शर्मा, बी.डी.पी.ओ. दीपक, व अजीत, राजेन्द्र, बिरेन्द्र, ई.ओ. एम.सी. मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static