कबड्डी खिलाड़ी सुरजीत नरवाल ने लगाया खेल में राजनीति का आरोप
punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2016 - 05:19 PM (IST)
रोहतक (दीपक भारद्वाज): हाल ही में हुई प्रो. कबड्डी लीग में बैंग्लुरू बुल्स की टीम में शामिल खिलाड़ी सुरजीत नरवाल आज रोहतक में थे। वे जाट कालेज की वार्षिक एथलेटिक्स मीट में बतौर मुख्य अतिथि आए थे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और कबड्डी के खेल के बारे में जानकारी दी।
पत्रकारों से बातचीत में सुरजीत नरवाल ने कहा कि कबड्डी का भविष्य उज्ज्वल है। प्रो. कबड्डी से खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म मिला है। इससे पहले कबड्डी को कोई नहीं पूछता था, सुविधा भी नाममात्र की होती थी। अब कबड्डी की पूरी दुनिया में पहचान है।
वहीं, सुरजीत नरवाल ने खेल में राजनीति की बात भी कही। हालांकि स्पष्ट तौर पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने कहा कि अगर आज खिलाड़ी के साथ राजनीति न हो तो बेहतर खिलाड़ी उभर कर सामने आ सकते हैं। कबड्डी खिलाड़ी ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा और नौकरी मिलनी चाहिए।