नशा करना भी फैशन बना : जैजी बी

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2016 - 05:27 PM (IST)

सिरसा, (सतनाम सिंह) : पंजाब के युवाओं में बढ़ते नशे की आदत पर पंजाबी पॉप सिंगर जैजी बी ने कहा कि नशा एक फैशन जैसा हो गया है। ये नशा सरकारों के जरिये ही आता है। वे आज यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। जैजी बी ने युवाओं को नशे से दूर रह कर अपनी सेहत पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही अपनी नई अल्बम लॉन्च करने वाले हैं। 

जैजी बी ने कहा कि पंजाब में ही नहीं विदेशों में जैसे अमेरिका,कनाडा आदि में भी युवा नशा करते हैं। ये आज नशा करना फैशन सा हो गया है, जोकि सही नहीं है। युवाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
|
आजकल के गीतों में क्लासिकल गीतों के गुम हो जाने के सवाल पर जैजी बी ने कहा कि क्लासिकल और फोक गीत कभी मर नहीं सकते। सभी का एक दायरा होता है। क्लासिकल और फोक सभी गीतों की रीढ़ हैं। पंजाबी गायकी के बदलते दौर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा का दायरा बढ़ा है और विदेशों में भी लोग पंजाबी गायकी को पसंद करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static