भाजपा ने 5 साल में किसी भी वायदे को नहीं किया पूरा : तंवर

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2019 - 01:50 PM (IST)

सिरसा (स.ह.): देश और प्रदेश में अब परिवर्तन की लहर चल रही है और मोदी कहर से त्रस्त देश की जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ फैंकने का मन बना चुकी है। उक्त बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सिरसा संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डा. अशोक तंवर ने अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान कही।

डा. तंवर ने कहा कि भाजपा ने 5 साल पहले देश के लोगों से झूठे वायदे करके सत्ता हथियाने का काम किया था और अपने 5 के कार्यकाल में किसी भी वायदे को भाजपा ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा अब देश की जनता के सामने आ चुका है, क्योंकि भाजपा अपने 2014 में किए किसी भी वायदे पर जनता के बीच वोट मांगने नहीं जा रही है। डा. तंवर ने कहा कि देश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static