चौटाला बोले, मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो लाल चौक पर फहराए तिरंगा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2016 - 03:29 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): भाजपा द्वारा निकली जा रही तिरंगा यात्रा पर इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने ​सिरसा में अपने निवास पर मीडिया से रू-ब-रू होते हुए भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर जमकर निशाना साधा है। 

 

दिग्विजय ने कहा कि क्यों नहीं ये लोग कश्मीर में तिरंगा यात्रा निकालते। दिग्विजय ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो वे लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए चले हम उनके साथ है। दिग्विजय ने कहा कि ये लोग मुद्दों को भटकाने के लिए ऐसा कर रहे है, आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। साथ ही दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अभिमानी भी बताया। 

 

दिग्विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब पहले जैसे मुख्यमंत्री नहीं रहे हैं।लोग उनसे खौफ खाने लग गए हैं। साथ ही दिग्विजय ने कहा कि सरकार ने वोट की राजनीति के चलते खिलाडी सुशील कुमार को पीछे रख कर नरसिंह को ओलंपिक में भेजा। उसे भेजना ही हिंदुस्तान की सबसे बड़ी हार थी।

 

वही दिग्विजय ने सरकार से मांग भी कि की सरकार साक्षी मालिक के साथ-साथ विनेश को भी सम्मान दें और उसकी इंजरी के इलाज का खर्च भी हरियाणा सरकार वहन करे। छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय ने कहा कि चंडीगढ़ में होने वाले छात्र संघ चुनाव में इनसो दोबारा जीत हासिल करेगी साथ ही इस बार राजस्थान में भी चुनाव मैदान में उतरेंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static