ससुराल पक्ष पर छेडख़ानी और दहेज मांगने का अारोप

punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2017 - 01:17 PM (IST)

सोनीपत:विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताडऩा व छेडख़ानी करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में झज्जर के गांव के रहने वाले प्रवेश के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा। दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक, शारीरिक प्रताडऩा दी जाने लगी। पीड़िता ने अपने पति पर अप्राकतिक यौनाचार करने व देवर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। 

महिला ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे 50 हजार रुपए मायके से लाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह अपने मायके चली आई। उसने मामले से परिजनों को अवगत करवाया। परिजनों के साथ मिलकर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पति सहित 4 के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static