ब्लाइंड मर्डर का आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन का रिमांड मंजूर

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 02:11 PM (IST)

गोहाना (अरोड़ा): शहर में देवीनगर में 4 दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने देवीनगर के ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने इस आरोपी का 2 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।  20 जनवरी को अंजू पत्नी कृष्ण गांव भावड़ वर्तमान निवासी देवीनगर ने पुलिस को बयान दिया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुस कर उसके पति कृष्ण को जान से मारने की नीयत से गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में कृष्ण की रोहतक के पी.जी.आई. अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

हत्या के इस मामले में पुलिस ने देवीनगर के ही मोहन उर्फ मोनू पुत्र महिपाल गांव बरोदा वर्तमान निवासी देवीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी मोहन उर्फ मोनू के अनुसार उस ने कृष्ण की हत्या पैसों के लेन-देन के विवाद और पुरानी आपसी रंजिश को लेकर की। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने आरोपी से पूछताछ के लिए 2 दिन का रिमांड मंजूर किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static