हुड्डा साहब... दिल्ली की तरफ तिहाड़ जेल भी है : खट्टर

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2019 - 09:00 AM (IST)

गोहाना(अरोड़ा): वाया दिल्ली चौधर लाने के पूर्व सी.एम. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा  के वायदे पर बुधवार को सी.एम. मनोहर लाल खट्टर ने तीखा व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि हुड्डा  साहब... दिल्ली की तरफ ही तिहाड़ जेल भी है। उन्होंने यह कटु सवाल भी किया कि चौधर रिश्तेदारों की आएगी या जनता की। वह बोले कि उनकी सरकार सोनू, मोनू और जीते की सरकार नहीं है। उन्होंने खुली पेशकश की कि भाजपा में भी कोई ऐसा हो तो मुझे जरूर बताना।  

यह संयोग था कि जिस समय मनोहर लाल खट्टर गोहाना में पहुंचे, उसी समय पूर्व सी.एम.भूपेन्द्र सिंह हुड्डा  भी गोहाना में ही मौजूद थे। हुड्डा गोहाना हलके और बरोदा हलके में रोड शो करने आए थे। सी.एम. खट्टर ने कहा कि एक पूर्व सी.एम. जेल में है और दूसरा बेल पर है। उन्होंने कहा कि एक-एक पर 5-5 केस चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि काल कोठरी वालों से सावधान रहना। खट्टर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक उड़ाया। उन्होंने राहुल गांधी को मंच से पप्पू गांधी कहा तथा कांगे्रस को चुनौती दी कि वह राहुल गांधी के नाम पर वोट मांग कर दिखाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static