पैसे के लेन-देन से परेशान व्यक्ति ने निगला जहर, मौत

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 11:36 AM (IST)

गोहाना(अरोड़ा): पैसे के लेन-देन में धमकी मिलने से परेशान गांव आंवली निवासी अमरजीत ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे पी.जी.आई. रोहतक ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने चचेरे भाई की शिकायत पर 4 के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास सुसाइड नोट मिला, जिस पर आरोपियों के नाम लिखे थे।

गांव आंवली निवासी दीपक ने शिकायत दी कि उसके ताऊ के लड़के अमरजीत ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पी.जी.आई. रोहतक में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अमरजीत की जेब में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें जींद जिले में गांव अकालगढ़ निवासी दलबीर, गांव आंवली निवासी राजेंद्र, बिजेंद्र सिंह और बहादुरगढ़ निवासी जगदीश का नाम लिखा था। आरोप है कि इन लोगों ने पैसे के लेन-देन में अमरजीत को परेशान कर रखा था और जान से मारने की धमकी देते थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static