दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप से ऐंठे 5 लाख

punjabkesari.in Tuesday, Dec 18, 2018 - 09:50 AM (IST)

गोहाना(अरोड़ा): सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से एक व्यक्ति ने दुष्कर्म करके उसके फोटो व वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल किया। आरोपी ने उससे करीब 5 लाख रुपए ठग लिए। महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह एक कम्पनी में एजैंट का काम करती थी। उसका पति बाहर सरकारी नौकरी करता है। गांव का ही एक व्यक्ति करीब 2 साल पहले खाता खुलवाने के लिए उसके घर आया और उसका मोबाइल नम्बर भी ले लिया था। महिला एक दिन घर पर अकेली थी और आरोपी ने उसके घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म की फोटो और वीडियो क्लिप बना ली गई, जिनके आधार पर बाद में उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला से एक बार 70 हजार, दूसरी बार 50 हजार रुपए, तीसरी बार एक लाख रुपए ऐंठ लिए। बाद में भी पैसे ऐंठने का सिलसिला जारी रखा। उस ने करीब महिला से 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। महिला ने तंग आकर अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी फिर घर पहुंचा और उससे मारपीट की। आरोपी ने महिला के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। महिला ने इस संबंध में सदर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static