प्रदेश में बहन-बेटियों की इज्ज्त असुरक्षित, कानून व्यवस्था नदारद : हुड्डा

punjabkesari.in Saturday, Sep 15, 2018 - 03:47 PM (IST)

सोनीपत: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार की लचर व्यवस्था ने पूरे देश के सामने प्रदेश को शर्मसार कर दिया। रेवाड़ी में किशोरी से दुराचार को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना कहीं न कहीं बेटी या बहू की इज्जत तार-तार होती है। उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में अपराधी प्रदेश छोड़ गए थे। पर अब हाल यह है कि गोवा में भाजपा सरकार के मंत्री कहते हैं कि वह गोवा को हरियाणा नहीं बनने देंगे। ऐसे में सरकार को नैतिक रूप से सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।  पूर्व सी.एम. हुड्डा यहां राई रैस्ट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला का गोली मारने का बयान खुद ही जनता को सबकुछ बता रहा है। 

उन्होंने कहा कि इनैलो का चरित्र अब जनता का बताने की जरूरत नहीं है, वह खुद देख और सुन रही है। पूर्व सी.एम. ने कहा कि इनैलो को जनता ने विपक्षी दल के तौर पर जो जिम्मेदारी दी थी। उसकी बजाय इनैलो भाजपा के सहयोगी दल के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इनैलो का जेल भरो आंदोलन ही सरकार की मिलीभगत का प्रमाण है। उन्होंने दर्ज मुकद्दमें को लेकर कहा कि यह सरकार की बौखलाहट का नतीजा है। उनकी यात्रा पूर्ववत चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि 17 से 19 सितम्बर तक कुरुक्षेत्र जिले के हलकों में यात्रा होगी। 

इसके बाद वह सोनीपत में देवडू रोड पर मास्टर उदय सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे। उनके साथ विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक संतकुमार, कृष्णमूॢत हुड्डा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र दहिया, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, रवि परुथी, कुलदीप नम्बरदार, सुरेंद्र शर्मा, मनोज रिढाऊ, प्रमोद भगत, भलेराम जांगड़ा, अशोक छाबड़ा, सुनील कटारिया, कृष्ण मलिक, कमल हसीजा, ललित दीवान, सुरेश भारद्वाज व सुरेश योगी आदि मौजूद रहे।


 


 

 


  
  
 
 


 

 


 

 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static