(VIDEO) Karnal: बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला CCTV फुटेज आया सामने, स्कूटी से गिरते ही दागीं थी गोलियां

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 03:18 PM (IST)

करनाल: हरियाणा के करनाल में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बेहद खौफनाक CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीरू वाल्मीकि अपनी स्कूटी से जा रहा था, तभी घात लगाकर आए बाइक सवार बदमाशों ने उस पर पॉइंट ब्लैंक रेंज से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

गोली लगते ही बीरू असंतुलित होकर स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।  बीरू को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और परिजनों व वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।  

27 घंटे के भीतर बड़ा एनकाउंटर
हत्याकांड के बाद एक्शन मोड में आई करनाल पुलिस की टीम ने घोघड़ीपुर नहर के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई करीब 25 राउंड क्रॉस फायरिंग के बाद हत्या में शामिल दोनों मुख्य शूटरों (हर्ष और बीरबल) को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static