नेशनल हाइवे पर शव रखकर जाम लगाने वाले 100 लोगों पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 05:49 PM (IST)

यमुनानगर:एन.एच.-73 ए पर सोमवार को लगाए गए लगभग डेढ़ घंटे के जाम के दौरान शहरवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तपती दोपहर में बूड़िया चौक पर लगे इस जाम के कारण स्कूली बच्चों के साथ-साथ एम्बुलैंस के माध्यम से अस्पताल जाने वाले मरीज भी बीच जाम मे फंस गए। 

लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए पुलिस ने एच.सी. बलबीर सिंह के बयान पर जाम लगाने वाले गौरव, भूरा, आफताब, सर्वजीत बतरा, रिंपी, धन्ना, भरतु, बाबू, रिंकू, आशू, भोला, संदीप, साहिल, लालू, बाबा, अमरजीत सहित लगभग 100 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, जाम लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि जगाधरी सिटी थाना प्रभारी सचिन कुमार ने की।

मूवी बना रही लड़की को लड़का समझ पीटा
जाम समाप्त होन के बाद एक लड़की मूवी बना रही थी और संस्कार के दौरान वह मृतक की बहन के पास बैठ गई। बहन को शक हुआ तो उसने पूछताछ की। इतने में अन्य लोग भी उस तरफ आ गए और उसे लड़का समझकर धुन दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उस के कब्जे से 2 मोबाइल बरामद किए।

5 टीमें दे रहीं दबिश : एस.डी.एम.
एस.डी.एम. जगाधरी भारत भूषण कौशिक ने कहा कि 3 टीमें पहले ही पुलिस ने बना रखी थीं। अब 2 टीमें अलग से बना रहे हैं। पांचों टीम दबिश दे रही हैं। कोशिश रहेगी शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाए। उनके आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static