कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाग लेने आए खेल मंत्री को किसानों ने दिखाए काले झंडे

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 02:18 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह यमुनानगर में कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान किसानों ने पहले से ही संदीप सिंह का विरोध करने का ऐलान किया हुआ था जिसके चलते जिला सचिवालय के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी।

जैसे ही मंत्री की गाड़ियों का काफिला पहुंचा, किसानों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए। इसके बाद जैसे ही यमुनानगर के नगर निगम के मेयर मदन चौहान अपनी गाड़ी में सचिवालय जाने का प्रयास किया तो किसानों ने नारेबाजी कर के काले झंडे दिखाकर उनकी गाड़ी को वापस ले जाने को मजबूर कर दिया। किसान नेता सुभाष गुर्जर का कहना है कि जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक चाहे खेल मंत्री हो चाह मुख्यमंत्री हो ऐसे ही सब का विरोध किया जाएगा।

किसानों का आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है। जैसे ही किसी भाजपा नेता या मंत्री के आने का पता चलता है किसान इकट्ठा होकर विरोध करना शुरू कर देते हैं। अब खेल मंत्री संदीप सिंह हालांकि निर्धारित समय से पहले सचिवालय पहुंचे लेकिन किसानों ने  उन्हें भी काले झंडे दिखाए और मेयर को वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static