वीडियो में देखें, क्या खाएं क्या न खाएं, पहले दूध नकली अब पनीर

punjabkesari.in Friday, Apr 29, 2016 - 04:07 PM (IST)

यमुनानगर: ब्रांडेड कम्पनी के दूध में प्लास्टिक की परत उतरने का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि यमुनानगर में एक बार पनीर के नाम पर सफेद जहर बिकने पर नया मामला सामने आया है।

 

जी हां, चंडीगढ़-रूढकी हाईवे पर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान लगभग 1200 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा है। पनीर पानीपत से देहरादूर ले जाया जा रहा था, जबकि इसका बिल जगाधरी की एक प्लाई का काम करने वाली ट्रेडिंग कंपनी द्वारा काटा गया था। हालाकि गाड़ी चालक की माने तो उसे इस बारे में कुछ पता नहीं है।

 

वहीं, मामला लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा होने के कारण स्वास्थ्य विभाग भी इस ओर काफी गंभीर है। विभाग ने पनीर के सैंपल जांच के लिए फूड सेफ्टी लैब भेजे हैं।

 

यमुनानगर में एक के बाद एक खाद्य सामग्रियों में मिलावट मिलने के मामले उजागर हो रहे हैं। इन मामलों से साफ है कि मिलावटखोरी का धंधा जोरों पर हैं और ऐसी चींजों का इस्तेमाल कर लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static