जे.बी.टी. कालेज का डायरैक्टर गिरफ्तार, HSSC परीक्षा का पेपर लीक करने का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2017 - 02:09 PM (IST)

यमुनानगर:सी.आई.ए. ने हरियाणा स्टाफ सिलैक्शन कमीशन द्वारा आयोजित परिचालक परीक्षा मामले में कार्रवाई करते हुए महम के जे.बी.टी. कालेज के डायरैक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में अब तक 3 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जबकि 3 से 4 लोगों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। इस मामले की जांच अब एस.आई.टी. द्वारा की जा रही है। 

डी.एस.पी. बिलासपुर व एस.आई.टी. के इंचार्ज रणधीर सिंह ने बताया कि सतीश राठी महम में बी.के.एन. जे.बी.टी. कालेज व स्कूल चलाता है। उस पर 30 जुलाई को यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज किया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। आज पुलिस ने उसे रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि 30 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सतीश राठी अपनी कार में यमुनानगर आया हुआ है। उस पर एच.एस.एस.सी. द्वारा की गई एक्साइज टेक्सेशन परीक्षा का पेपर लीक करने का शक था। तब पुलिस ने उसे यमुनानगर बस स्टैंड के आसपास घेर लिया था लेकिन वह बच निकला। आरोपी सतीश राठी को 5 दिन के रिमांड पर लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static