पिकअप और स्कारपियों में जोरदार टक्कर में 6 महिला सहित 7 लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2016 - 07:50 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के सोहना रोड पर पिकअप और स्कारपियों गाड़ी में जोरदार टक्कर हो जाने से 6 महिला सहित 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी को घयलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से 2 की नाजुक हालत होने के कारण उन्हें दिल्ली रैफर कर दिया गया। सभी घायल एक ही परिवार के हैं और स्कारपियों में सवार थे। 

अस्पताल के आपातकालिन विभाग में उपचाराधीन यह महिला और दूसरे लोग सड़क हादसे का शिकार हुए है। इनमें से अधिकांश की हालत नाजुक है और 2 को दिल्ली रैफर कर दिया गया है। घायलों में 6 महिलाएं व एक बजुर्ग है। घायलों के परिजनों का कहना है कि पिकअप वैन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हो गया। मरीज अस्पताल में चोटों के कारण तडफडा रहे है, लेकिन पुलिस अभी तक उनकी सुध लेने यहां नहीं पंहुची है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static