दीवार के विवाद में घर पर बोला धावा, घटना सीसीटीवी में कैद

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2017 - 07:49 PM (IST)

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक): नीमका के भूपगढ़ गांव में आपसी विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने एक घर पर लाठी-डंडे और पत्थर बरसा दिए। इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं जिसमें एक महिला भी शामिल है। उक्त वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, यह हमला शनिवार की रात लगभग नौ बज हुआ था। पुलिस ने पीड़ित परिवार की बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। विवाद की वजह खेत की दीवार गिरना बताया जा रहा है।

PunjabKesari

पीड़ित पक्ष के मुताबिक, करीब 10-15 लोग शनिवार की रात नौ बजे उनके घर के बाहर आ धमके और घर पर पत्थर बरसाना शुरु कर दिया। बदमाशों ने उनके घर के शीशे पत्थरबाजी में तोड़ दिए, गोलियां भी चलाई गई। घर के बाहर उनकी गाड़ी भी खड़ी थी जिसकी लाठी-डंडों से तोड़-फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि, खेत की दीवार गिरने के कारण दबंगों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर पर हमला कर दिया।

PunjabKesari

थाना सदर एसएचओ हंस राज ने बताया कि, खेत की दीवार गिरने की वजह से दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। हमें सूचना मिली थी कि नीमका के धूपगढ़ में लड़ाई हो रही है। हमारी पीसीआर मौके पर पहुंची तो वहां गाडिय़ों व घर के शीशे टूटे हुए व पत्थर बिखरे पड़े थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है जिसके अलग पूछताछ जारी है। पुलिस गांव में छानबीन कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static