आयोग की रिपोर्ट CM के पास तो क्या ढींगरा साहब ने खुद लीक की रिपोर्ट: हुड्डा

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 08:30 AM (IST)

रोहतक:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ढींगरा आयोग की लीक रिपोर्ट की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए जिक्र किया और प्रदेश सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट सी.एम. को सौंपी गई। अब या तो सी.एम. या फिर ढींगरा साहब से खुद रिपोर्ट लीक हुई क्या। उन्होंने सी.एम. मनोहर लाल के जेल के बयान पर कहा कि सी.एम. बताएं कौन-सी जेल जाना है, वे अटैची उठाकर खुद ही चले जाएंगे। हुड्डा अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि एक अंग्रेजी अखबार में साफ तौर पर लिखा है कि उन्हें सरकारी सूत्रों से रिपोर्ट के बारे में जानकारी मिली है। अब यह रिपोर्ट ढींगरा साहब ने सी.एम. को सौंपी है, इसलिए इस बारे में सी.एम. और ढींगरा जवाब दें। उन्होंने मुख्यमंत्री को रोहतक में आई.आई.एम. के बारे में भी जानकारी न होने पर आश्चर्य जताया। एक दिन पहले सी.एम. कुरुक्षेत्र में थे तो वहां एक छात्र ने हरियाणा में आई.आई.एम. की स्थापना करवाए जाने की मांग की थी। इस पर सी.एम. ने कहा था कि वे केंद्र सरकार को इस बारे में पत्र लिखेंगे। 

हुड्डा ने बिजली कटौती के मुद्दे पर कहा कि गांवों में बिजली का बुरा हाल है। लाइन लॉस के हिसाब से कट लगाना बेतुका है। ये नीति वापस ली जानी चाहिए। मौजूदा समय में तो वर्ष 2005 से भी कम बिजली मिल रही है। उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। वह हरियाणा कांग्रेस में फेरबदल के सवाल को टाल गए। कैप्टन अजय यादव के रोहतक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के मामले पर उन्होंने कहा कि ये प्रजातंत्र है, जिसका जहां से दिल करे वहां से चुनाव लड़ ले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static