महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले हो जाएं सावधान, अबला को सबला बना रही 'दुर्गा की टीम'

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2017 - 05:14 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): सड़क पर लड़कियों से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने वाले मनचलों को अब सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि अबला लड़कियों को सबला बनाने का जिम्मा ऑपेरशन दुर्गा की टीम ने उठा लिया है। हरियाणा महिला पुलिस ने ऑपरेशन दुर्गा के माध्यम से फरीदाबाद के तमाम निजी महिला स्कूलों में जाकर छात्राओं को सशक्त बना रही है। यह ऑपरेशन शहर के स्कूलों में ही नहीं बल्कि औद्योगिक संस्थानों में भी चलाया जाएगा। पुलिस ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि, यदि बीच राह में आप पर फब्तियां कसने वाले या मनचले मिलते हैं तो तुरंत 1091 पर सम्पर्क करें। इतना ही नहीं महिला सेल की इंचार्ज इंदु बाला ने छात्राओं को बताया कि जुर्म को सहना नहीं है उससे लडऩा है।

PunjabKesari

पुलिस का कहना है कि, महिला पुलिस मनचलों को सबक सिखाने की बजाए बल्कि उन छात्राओं को जागरूक करेगी जो इन मनचलों का शिकार होती हैं, ताकि ऐसे मनचलों को रंगे हाथों पकड़ा जा सके और उन्हें सुधारा जाए। इस तरह से मनचलों में खौफ पैदा होगा। ऑपेरशेन दुर्गा की शुरूआत बल्लभगढ़ के एक निजी स्कूल में महिला सैल की इंचार्ज इंदु बाला ने की। जहां छात्राओं को पुलिस ने कानून के प्रति जागरूक किया और महिला हेल्प लाईन नम्बर 1091 के बारे में बताया।

PunjabKesari

इंचार्ज इंदु बाला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस बार वो स्वयं छापेमारी न करके उन छात्राओं और लड़कियों को जागरूक करेंगी जिनके साथ छेड़छाड़ की वारदातें होती है ताकि वो छात्राएं उन मनचलों को रंगे हाथ गिरफ्तार करवा सकें। इसीलिए उन्होंने एक बार फिर से ऑपरेशन दुर्गा को शुरू किया है जिसके तहत वो फरीदाबाद के सभी गल्र्स स्कूलों व कालेजों में छात्राओं को जागरूक करेंगी। उन्होंने बताया कि, महिला पुलिस उन औद्योगिक संस्थानों में भी जाएगी जहां महिलाएं काम करती है।

PunjabKesari

वहीं छात्राओं की माने तो पुलिस का ये आपरेशन दुर्गा उनके लिए सफल साबित होगा, जिससे उन्हें कानून के बारे में जानकारी मिलेगी और उनका हौंसला बढ़ेगा। महिला पुलिस के दुर्गा ऑपरेशन से प्रेरित होकर गल्र्स स्कूल की प्रधानाचार्या ने फैसला लिया है कि वो भी अपने स्कूल में छात्राओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर लगाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static