मनचले हो जाएं सावधान, छेड़खानी करने पर मिलेगी कड़ी सजा

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 12:40 PM (IST)

झज्जर(प्रवीण धनखड़): महिला अौर छात्राअों के विरूद्ध अपराध रोकने के लिए महिला पुलिस ने मनचलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। महिला पुलिस सादे कपड़ों पर शिक्षण संस्थानों अौर सार्वजनिक स्थानों पर पहरा देकर फब्तियां कसने वालों को पकड़ रही हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए इस अभियान की पहल झज्जर जिले से शुरू कर दी गई है। वहीं इस अभियान के पहले दिन झज्जर के पुराना बस अड्डे के पास सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिसकर्मी अपनी डयूटी दे रही थी। इसी दौरान एर मनचले ने ड्यूटी दे रही महिला पुलिस कर्मी को छींटाकशी करते हुए गोलगप्पे खिलाने का ऑफर कर दिया।

महिला पुलिस कर्मी से छींटाकशी करने वाले को किया काबू
महिला थाना एसएचओ सीमा के अनुसार उनके थाने की एक पुलिसकर्मी पुराना बस अड्डा झज्जर के पास फब्तियां कसने वालों पर पैनी नजर रखते हुए तैनात थी। सिविल कपड़ों में तैनात पुलिस की एक कर्मचारी के साथ एक युवक ने बदसलूकी करने का प्रयास किया। सादे कपड़ों में तैनात महिला पुलिस कर्मचारी को एक युवक ने गोलगप्पे खाने का खिलाने का ऑफर किया। जिस पर पुलिस टीम ने उसे तुरंत काबू किया।  
PunjabKesari
मनचलों को महिला पुलिस की चेतावनी
उन्होंने बताया कि महिला पुलिस कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें सादे कपड़ों में अलग-अलग स्थानों पर प्रत्येक गतिविधि पर पैनी रखने के लिए तैनात की गई है । उन्होंने मनचले लड़कों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई युवक किसी भी लडक़ी की तरफ बदनीयती से देख रहा है तो वह पुलिस कर्मचारी भी हो सकती है। बदसलूकी करते हुए यदि कोई युवक पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । 

महिलाअों अौर लड़कियों को किया जा रहा जागरूक
महिला विरुद्ध अपराध की रोकथाम तथा महिलाओं को जागरुक करने के सम्बन्ध में विशेष रुप से चलाए गए अभियान के तहत महिला पुलिस झज्जर शहर विभिन्न स्थानों पर पैनी नजर रख रही है। महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा महिलाओं व छात्राओं से सीधा संवाद करके उन्हें किसी तरह के अपराध से न डर के अपराधी को उचित जवाब देने तथा तुरंत महिला थाना को 01251252061 या महिला हैल्प लाईन नम्बर 1091 पर सूचित करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static