खिसक रहा इनेलो की जनाधार, संजय कबलाना ने पार्टी को कहा अलविदा

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2017 - 03:21 PM (IST)

झज्जर(प्रवीन कुमार):इनेलो की लगातार मुश्किलें बढ़ रही हैं। पार्टी का जनाधार लगातार खिसक रहा है। जिले से पार्टी के कई अन्य कद्दावर नेता पहले भी इनेलो को बाय-बाय कर चुके हैं। वहीं इनेलो पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अब इनेलो युवा विंग के जिला प्रधान संजय कबलाना ने पार्टी को अलविदा कहा है। कबलाना पार्टी का एक बड़ा चेहरा थे। पार्टी छोड़ने के बाद संजय कबलाना ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इनेलो नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कबलाना का आरोप है कि पार्टी में उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। कई बार पार्टी आलाकमान को इसकी शिकायत भी कई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। प्रदेशाध्यक्ष से लेकर अभय चौटाला यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला से कबलाना ने अपनी दिल की बात बताई थी, लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने रहे। 

कबलाना की मानें तो तीन रोज पूर्व भी ओमप्रकाश चौटाला से मिलकर आए थे। लेकिन कोई ठोस आश्वासन न मिलने पर उन्होनें व उनके कार्यकर्ताओ ने ये कदम उठाया है। वहीं कबलाना ने ये भी साफ कर दिया कि जिस पार्टी में उन्हें व उनके कार्यकर्ताओ को उचित सम्मान मिलेगा, उसी पार्टी में शामिल होकर वे स्वयं व उनके कार्यकर्ता अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से साथ निभाएंगे। कबलाना के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल थे। 

गौरतलब है कि संजय कबलाना से पहले भी झज्जर में कई पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। जिससे आने वाले वक्त में पार्टी की मुसीबत बढ़ सकती। कबलाना से पहले बहादुरगढ़ से इनेलो के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी भी इनेलो से पहले ही किनारा कर चुके हैं, तो कहा जा सकता है कि सत्ता से कई सालों से बाहर चल रही इनेलो की मुश्किले दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिस तरह से पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी किनारा कर रहे हैं। उससे साबित होता है कि इनेलो का जनधार घटता जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static