''इनैलो कालखंड में रहा भय व असुरक्षा का माहौल''

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2016 - 02:27 PM (IST)

अंबाला (मुकेश): भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा. संजय शर्मा ने कहा कि हरियाणा में इनैलो शासन का कालखंड बड़ा ही असंवेदनशील रहा, जिसमें भय व असुरक्षा का माहौल था। सद्भावना सम्मान समारोह की आड़ में दलितों के प्रति संवेदनशीलता का ढोंग करने वाली इनैलो से सब परिचित हैं। गुंडागर्दी, हत्या व भ्रष्टाचार जैसे अपराधों की एक लम्बी कतार इनैलो के समय में देखी जा सकती है। मटेहड़ी शेखां स्थित अपने कार्यालय में दुष्यंत चौटाला के भाषण में भाजपा पर झूठ का प्रशिक्षण वाली बात पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा को अपराध की नर्सरी के रूप में प्रदेश की छवि बिगाडऩे का काम इनैलो ने किया। शायद दुष्यंत को यह ध्यान दिलाने की जरूरत है कि उनकी पार्टी के बड़े नेता आज भी भ्रष्टाचार के मामले में सजा काट रहे हैं। पूरे प्रदेश में अपराध चरम पर रहा इसलिए ही जनता ने चुनाव में इनैलो को विगत 3 योजनाओं से सत्ता से दूर रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static