अनिल विज ने अजय यादव के खिलाफ दिया विवादित बयान

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2016 - 12:52 PM (IST)

अंबाला (रोजी बहल): स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज पंजाब के उप-मुख्य्मंत्री सुखबीर बादल के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि एस.वाई.एल का पानी किसको मिलना है किसको नहीं ये फैसला करने वाले बादल कौन होते है। अगर फैसला उन्होंने करना होता तो शायद हवाएं भी इधर को न आने देते।

 

वहीं, उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के अमित शाह को भ्रष्ट्राचार की जननी कहने पर आड़े हाथो लेते हुए कहा कि कुछ लोगों को भौंकने की आदत होती है। गली से कोई निकले उन्होंने भौकना ही है।

 

हरियाणा सरकार में अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपनी पार्टी के बचाव में हमेशा ही आगे रहते है फिर चाहे वो हरियाणा के नेता हो या दूसरे राज्य के जवाब बाखूबी से देना जानते है। 

 

इसी तरह पंजाब के उप-मुख़्यमंत्री सुखबीर बादल के ट्वीट पर उन्होंने लिखा कि एस.वाई.एल हमारा स्टैंड 34 सालो से एक ही है कि पंजाब का पानी केवल पंजाब के किसानों के लिए है। उन्होंने कहा कि ये फैसला सुप्रीम कोर्ट में होगा। 

 

उन्होंने कैप्टन अजय यादव से ही सवाल करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री बताएं कि उन्होंने कितनी एफ.आर.आई दर्ज़ कराई है, कितनी शिकायतें दर्ज़ करवाई और वे चुप क्यों रहे आखिर क्या है उनकी कमजोरी। कुलदीप बिश्नोई के कांगेस में आने की बात पर उन्होंने कहा कि जो जहाज डूब चुका है उसमे अब कोई आए और डूबे उन्हें क्या लेना देना। गोहाना रैली को उन्होंने एक कामयाब रैली बताते हुए कहा कि लोग भाजपा के नेताओं को सुनाना चाहते है। इसलिए ये रैली कामयाब रही। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static