जींद उपचुनाव से पहले खापों को साथ जोडऩे का ताना बुना भाजपा ने

punjabkesari.in Tuesday, Nov 27, 2018 - 11:08 AM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा जींद उपचुनाव को टाल रही है जबकि वह उपचुनाव से पहले क्षेत्र में पैठ बढ़ाने में जुटी है। बता दें, क्षेत्र में भाजपा की पैठ काफी कम आंकी जाती है और उचाना से विधायिका प्रेमलता को छोड़ 2014 विधानसभा चुनाव भाजपा कोई सीट जीत नहीं पाई। इसी रणनीति के चलते जहां पहले इनैलो विधायक रहे स्व. डा.हरिचंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा को भाजपा ने शामिल करवाया। 

वहीं, अब खाप से जुड़े नेता टेकराम कंडेला को भाजपा ने अपने साथ जोड़ लिया। टेकराम ने काफी समर्थकों के साथ चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा का कदम खापों को साथ जोडऩे से प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कंडेला को सदस्यता ग्रहण करवाई।

कंडेला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदारी, शराफत और समान विकास की नीतियों से खुश होकर भाजपा में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने दूसरी पाॢटयों पर आरोप लगाया कि जींद को राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल किया तथा विकास को नजरअंदाज किया जबकि भाजपा ने जींद के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। बराला ने कहा कि कंडेला के पार्टी में शामिल होने से काफी मजबूती मिलेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static