आज पता चलेगा प्रदेश में कांग्रेस या इनैलो में से कौन मजबूत

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 10:22 AM (IST)

भिवानी(मोटू): आखिर पिछले विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में इनैलो या कांग्रेस किसका जनाधार बढ़ेगा, इसका पता सोमवार को पता चल जाएगा। इसका कारण यह है कि इनैलो द्वारा शनिवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर हरियाणा बंद का ऐलान किया गया था जिसका प्रदेश के अधिकतर शहरी क्षेत्रों में ज्यादा प्रभाव नहीं देखा गया। वहीं, खासकर जाट बैल्ट वाले ग्रामीण क्षेत्रों में इनैलो का हरियाणा बंद काफी हद तक सफल रहा था।

अब इनैलो के हरियाणा बंद के 2 दिन बाद कांग्रेस द्वारा सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसलिए कांग्रेस का यह बंद प्रदेश में कितना सफल रहेगा, इसका पता सोमवार को चलेगा और इसके साथ ही यह भी तय हो जाएगा कि पिछले विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में इनैलो या कांग्रेस में से किसका जनाधार बढ़ा है। जहां इनैलो पूरे प्रदेश में एस.वाई.एल. के बहाने गिरफ्तारियां दे चुकी है।

कांग्रेस की ओर से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर साइकिल यात्रा तो पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा जनक्रांति यात्रा निकाल रहे हैं। इसके अलावा रणदीप सिंह सुर्जेवाला, किरण चौधरी, दीपेंद्र हुड्डा भी रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। इन नेताओं की इच्छा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से उनके चहेते उम्मीदवारों को पार्टी की टिकट मिले। मगर यह तो समय ही बताएगा कि पार्टी हाईकमान इस मामले में किस नेता को कितना तवज्जो देगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static