चरखी दादरी के कई गांव में राव दान सिंह ने किया जनसंपर्क, प्रत्याशी ने कांग्रेस की जीत का किया दावा

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 04:21 PM (IST)

चरखी दादरी (पूनीत श्योराण): कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने चरखी दादरी क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया और पार्टी की नीतियों की बदौलत जीत का दावा किया। साथ ही कहा कि पूरे देश में कांग्रेस आ रही है और भाजपा जा रही है। कांग्रेस के कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भीड़ ने भी साबित कर दिया कि भाजपा का ग्राफ तेजी से घट रहा है। राव दान सिंह ने निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस को समर्थन देने के सवाल पर कहा कि निर्दलीय विधायकों के आने से कांग्रेस का वजूद बढ़ा है।

भाजपा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

साथ ही उन्होंने देश-प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये। कहा कि भ्रष्टाचारियों को भाजपा अपनी वाशिंग मशीन में धोकर पाक-साफ बना देती है। भाजपा ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। अपने स्वार्थ की राजनीति करते हुए विपक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है।

स्टार प्रचारकों में किरण चौधरी का नाम न होने पर दी प्रतिक्रिया

भिवानी-महेंद्रगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक राव दान सिंह ने किरण चौधरी के स्टार प्रचारकों की सूची में नाम शामिल नहीं होने पर प्रतिक्रिया दी है। कहा कि किरण चौधरी कहीं दूसरे स्थान पर व्यस्त होने के चलते स्टार प्रचार की सूची में शामिल नहीं हुई। पार्टी हाईकमान का ही फैसला है चाहे किरण या किसी को भी स्टार प्रचारक बनाएं। फिलहाल पूरे देश में कांग्रेस की जबरदस्त लहर है और इस बार जनता भी बदलाव के मूड में है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static