हरियाणा में खेल व खिलाड़ी उपेक्षित : सरदारा सिंह

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2017 - 01:54 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी):भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदारा सिंह ने कहा कि एशिया चैंपियनशिप में भारत ने वापसी की है। नवम्बर में वल्र्ड हॉकी लीग भुवनेश्वर में होगी। बैंगलूरु में कैंप आयोजित होगा। वे आज हरियाणा सचिवालय में स्वास्थ्य व खेलमंत्री अनिल विज से मिलने आए थे। सरदारा सिंह ने कहा कि हॉकी के एस्ट्रोटर्फ न होना भी अच्छे खिलाडिय़ों की संख्या तैयार न होने का कारण है। 

हरियाणा में जो एस्ट्रोटर्फ हैं उनका ध्यान नहीं रखा जा रहा। इससे हॉकी का खेल व खिलाड़ी दोनों उपेक्षित महसूस करते हैं। विदेशों में अच्छे एस्ट्रोटर्फ मिलते हैं। सरदारा सिंह ने कहा कि हरियाणा खेलों में नम्बर-1 है। हरियाणा सरकार ने पुरस्कार राशि बढ़ाकर अच्छा काम किया है। उन्होंने खेलमंत्री विज से पंचकूला में हॉकी की नर्सरी खोलने के लिए सरकार से जमीन देने की मांग की है। विज ने आश्वासन दिया है कि सरकार उनकी मदद करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static